फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nandgaon school found locked, headmaster suspended,

Auraiya News: नंदगांव स्कूल में ताला लगा मिला, प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 11 Apr 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 11 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nandgaon school found locked, headmaster suspended,
औरैया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सदर ब्लॉक के तीन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। नंदगांव विद्यालय में ताला बंद मिलने और विद्यालय में उपले जमा देख नाराजगी जताकर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। वहीं, देर से पहुंचने व छात्र संख्या कम मिलने पर पांच शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार ने सोमवार को सदर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदगांव का नौ बजे निरीक्षण किया। विद्यालय में ताला लटका मिला। विद्यालय के बाहर दो छात्राएं हर्षिता, कंचन खड़ी मिलीं। करीब सवा नौ बजे विद्यालय की सहायक अध्यापिकाएं शीला मिश्रा व उमा मिश्रा विद्यालय पहुंची। जबकि प्रधानाध्यापक आशुतोष यादव अनुपस्थित मिले। बीएसए को विद्यालय परिसर में गंदगी मिली। परिसर में गोबर के उपले जमा मिले। देर से पहुंची शिक्षिकाओं से जवाब तलब करते हुए बीएसए ने जानकारी चाही तो वह सही जवाब नहीं दे सकी। इस पर बीएसए ने दोनों शिक्षिकाओ से स्पष्टीकरण तलब करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि इससे पहले वह 8:50 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय जरुहौलिया पहुंचे थे। यहां पर विद्यालय में पंजीकृत 85 में से मात्र तीन बच्चे ही उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक शबनम बेगम उपस्थित मिली, जबकि शिक्षक प्रकाश नारायन, रेनूवाला, शिक्षामित्र सविता व श्रद्धा अनुपस्थित पाए गए। ग्रामीणों ने विद्यालयों में शिक्षकों के समय से न आने की शिकायत दर्ज कराई। गांव के लोगों का कहना है कि यहां शिक्षकों के समय न आने पर बच्चे नहीं आते है। शिक्षा व्यवस्था को लेकर गांव के लोगों ने विरोध भी जताया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भगौतीपुर में 9:45 बजे किए गए निरीक्षण में पंजीकृत 67 में 19 बच्चे उपस्थित मिले। एक से कक्षा पांच तक के बच्चे एक ही कक्षा में बैठे थे। शिक्षक कमला यादव, माधुरी व अंबिका यादव आपस में चर्चा करती मिली। बीएसए ने नाराजगी व्यक्त कर प्रधानाध्यापक को सभी कक्षा के बच्चों को अलग-अलग बैठा कर शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर लगातार निरीक्षण किया जाएगा। जिन स्कूलों में अनियमितता मिल रही है, वहां पर जवाब आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed