{"_id":"a8e1b8c5f4b13fc74d28b9b8a70d6ae0","slug":"named-mausera-sadhu-in-youth-kidneping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के अपहरण में मौसेरा साढ़ू नामजद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के अपहरण में मौसेरा साढ़ू नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 12 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
ककराही कोठी निवासी एक युवक एक सप्ताह से गायब है। पत्नी ने अपहरण की आशंका जताते हुए अपने मौसेरे दामाद के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
ककराही कोठी, दिबियापुर निवासी सुषमा देवी पत्नी राकेश कुमार के अनुसार उसने अपने मौसेरे दामाद देवेंद्र कुमार निवासी ग्राम गपचरियापुर को 3.70 लाख रुपये रखने को दिए थे, इसमें से उन्होंने पांच हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
इसकी जानकारी सुषमा को तब हुई, जब देवेंद्र से प्राप्त धनराशि को बैंक में जमा करने जा रही थी। और रुपयों की गिनती की। उसने देवेंद्र से रुपये कम होने की बात कही तो देवेंद्र ने 20 जून तक रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन
आरोप है कि देवेंद्र ने तीन जुलाई को फोन कर दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर रुपये देने के लिए राकेश को बुलाया। राकेश रुपये लेने के लिए फफूंद चौराहे पर गया। इसके बाद से उसका पति राकेश गायब है, उसे शक है कि देवेंद्र ने ही उसके पति को कहीं ले जाकर गायब कर दिया है।
देवेंद्र के ससुर अमर सिंह निवासी पुर्वा अरुसे फफूंद ने आकर धमकी दी है कि अगर मेरे दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो देख लेंगे। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच एवं कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सुषमा देवी के पति राकेश कुमार आसपास क्षेत्र में नमकीन की सेल करते हैं।