{"_id":"68a375c7b6b8b6a141096b7a","slug":"name-is-awas-vikas-colony-identity-is-broken-roads-choked-drains-auraiya-news-c-211-1-aur1007-130247-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नाम आवास विकास कॉलोनी, पहचान उखड़ी सड़कें, चोक नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नाम आवास विकास कॉलोनी, पहचान उखड़ी सड़कें, चोक नाले
Tue, 19 Aug 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-18एयूआरपी 05- जर्जर सड़क से निकलता बाइक सवार। संवाद
- फोटो : पुलिस की मौजूदगी में बंटी खाद।
औरैया। शहर की आवास विकास कॉलोनी बदहाली की शिकार हो रही है। उखड़ी सड़कें इसकी पहचान बन चुकी हैं। हालत यह है कि गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, नाले भी चोक हैं।
गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पालिका परिषद को कॉलोनी हैंडओवर न होने की वजह से सालों से यह समस्या बनी हुई है। शहर की आवास विकास कॉलोनी में पांच हजार से ज्यादा की आबादी रहती है। यहां पर काली माता मंदिर को जाने वाली रोड ही चमाचम नजर आती है।
अन्य सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। सड़कों पर गड्ढे हो चुके हैं। उसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं, कई जगह कॉलोनी के नाले भी चोक हैं। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली से ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की ओर से यहां कुछ जगहों पर नाले भी बनवाए गए हैं, लेकिन यह काम बृहद स्तर पर होने की जरूरत है। नगर पालिका परिषद कॉलोनी के हैंडओवर न होने की वजह से काम कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
कॉलोनी के दो ब्लॉकों का अधिग्रहण हो चुका है। वहीं, पांच ब्लॉकों का अधिग्रहण बाकी है। इसे लेकर कई प्रयास भी हो चुके हैं। बावजूद इसके हैंडओवर की प्रकि्रया पूरी न होने की वजह से पांच हजार की आबादी मुसीबत में फंसी है।
सड़कें बनवाईं जाएं
सड़कें जर्जर हैं। गड्ढों में भरे पानी के बीच निकलना दूभर होता है, लेकिन सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। सड़कें बन जाएं तो समस्या कुछ कम हो जाएगी।- विशाल पोरवाल
नालों की सफाई हो
कॉलोनी के नाले चोक हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। नालों की सफाई कराई जाए- राजेश
आवास विकास कॉलोनी में साफ-सफाई को लेकर हर संभव प्रयास किए जाते हैं। चोक नालों की सफाई कराई जाती है। जहां तक बुनियादी सुविधाओं की समस्या है। इसके लिए हैंडओवर प्रकि्रया पूरी होने के बाद काम कराए जाएंगे।
- अनूप गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद