{"_id":"6478df22530d93ff060aa658","slug":"murder-of-innocent-by-strangulation-15-marks-of-brutality-found-on-the-body-auraiya-news-c-12-1-264251-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मासूम की गला दबाकर की हत्या, शरीर पर मिले दरिंदगी के 15 चोटों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मासूम की गला दबाकर की हत्या, शरीर पर मिले दरिंदगी के 15 चोटों के निशान
Thu, 01 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में वहशी जीजा ने नाबालिग साली को दुष्कर्म के दौरान रात भर यातनाएं पहुंचाईं। दांत से काटने व मारपीट के शरीर में 15 जख्म दिए। इससे भी जी नहीं भरा तो गला घोंट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पुलिस अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट वहशी जीजा द्वारा मासूम के साथ किए गए बर्ताव की कहानी बयां कर रही है। डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार को 13 वर्षीय मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के चेहरे, गाल, सीने व हाथों में दांत से काटने व चोटों के 15 निशान दर्ज किए गए। गुप्तांग में भी चोट के निशान मिले हैं। आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। गला दबाने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी जीजा रोहित को जेल भेज दिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
बता दें कि मंगलवार रात नशे की हालत में रोहित ने अपनी 13 वर्षीय साली के साथ रात में दुष्कर्म किया। पत्नी विरोध कर सास, ससुर से मदद की गुहार लगाती रही। मगर आरोपी के बर्ताव को लेकर कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। सुबह चारपाई पर शव पड़ा मिला था। मृतका की बड़ी बहन ने घटना की आंखों देखी पुलिस को बयां की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। मृतका के पिता ने दामाद की दरिंदगी को लेकर फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।