{"_id":"5e4c2a618ebc3ef2d539d2fc","slug":"munna-bhai-dhara-gaya-auraiya-news-knp5454999183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन हाईस्कूल परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्ना भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन हाईस्कूल परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्ना भाई
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को पहली पाली में दूसरे परीक्षार्थी के प्रवेशपत्र पर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा देते एक ‘मुन्ना भाई’ को पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने इस फर्जी छात्र को दिबियापुर थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मंगलवार को पहली पाली में सुबह हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा शुरू हुई। चेकिंग के दौरान एक किशोर को एसएस सिंह इंटर कालेज मुड़रिया के एक परीक्षार्थी के प्रवेशपत्र पर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा देते पकड़ा गया। स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा किशोर की फोटो प्रमाणित भी की गई थी।
इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने किशोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि पकड़े गए किशोर ने बताया कि वह भी हाईस्कूल का ही छात्र है। वह स्कूल में प्रवेश पत्र मांगने पहुंचा तो उसे यही प्रवेशपत्र पकड़ा दिया गया। बताया गया कि प्रवेशपत्र में नाम में गड़बड़ी है। बाद में सही करा देंगे। प्रधानाचार्य ने फोटो भी प्रमाणित की है। सरस्वती विद्या मंदिर के केंद्र व्यवस्थापक ने मामले की लिखित तहरीर दिबियापुर थाने में दी है। इस संबंध में सीओ सुरेंद्र नाथ का कहना है कि पकड़े गए छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। साथ ही छात्र को मुचलके पर रिहा किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।