{"_id":"68aa0c2ff847db7c200407f7","slug":"mr-beaten-up-reported-on-charges-of-extortion-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130508-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एमआर को पीटा, रंगदारी के आरोप में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एमआर को पीटा, रंगदारी के आरोप में रिपोर्ट
Sun, 24 Aug 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
औरैया। रंगदारी न देने पर युवकों ने कार सवार एमआर के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मारपीट व रंगदारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अमावता निवासी धीरेंद्र लखनऊ में रहते हैं। वह दवा कंपनी के प्रतिनिधि (एमआर) हैं। शनिवार को उनकी सैफई में बैठक थी। वह किराये की कार से शुक्रवार रात डेढ़ बजे गांव जा रहे थे।
आरोप है कि प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर प्रतापपुर गांव निवासी शैलेंद्र, अमित, आशीष, आशू, अभिनव व चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनसे 10 हजार मांगे। मना करने पर उनके साथ मारपीट कर कार का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों का आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे 25 हजार रुपये कहीं गिर गए। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)