फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Most of the village to see the Adopted DM ...

देख लो भइया डीएम के गोद लिए गांव का हाल...

Sat, 11 Apr 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 11 Apr 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Most of the village to see the  Adopted DM ...

डीएम के गोद लिए गांव लछियामऊ वासियों को आज भी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है। गांव को गोद लिए छह माह बीतने के बाद भी गांव की गलियों से कूड़े के ढेर नहीं हटे हैं।

विज्ञापन



आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा है। पौष्टिक भोजन, टीकाकरण के नाम पर एएमएम सेंटर में लापरवाही बरती जा रही है। डीएम साहिबा के  गोद लिए गांव का यह हाल है तो अन्य गांवों का क्या होगा इसका तो भगवान ही मालिक ...
विज्ञापन



ब्लाक सहार की सीमा से जुड़े गांव का पूर्वी किनारा कानपुर देहात की ग्राम पंचायत रानेपुर से जुड़ता है। लछियामऊ की आबादी छह हजार के आसपास है। यह क्षेत्र के रंजीनपुर डेरा, मुरलीपुर, धौकलपुर मडै़या के रूप में पांच किलोमीटर तक फैला है। क्षेत्र में गंदे पानी के निकासी का उचित प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
गांव के भूरे तिवारी, सियाराम यादव, सोनू वर्मा, पवन रावत, भागवती, सुनीता देवी, भागवती देवी, गिरीश कुमार ने बताया कि डीएम माला श्रीवास्तव ने इस गांव में चौपाल लगाकर गोबर के ढेर हटवाए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्देशों पर अमल आजतक नहीं हो सका है।



वहीं कुपोषित बच्चों की देखरेख के लिए एएनएम सेंटर भी समय पर नहीं खुलता है।

 
लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र सिंह व प्रधान श्रीमती केतकी देवी इस गांव में कोई विकास कार्य न कराकर मजरा रंजीतपुर का विकास कार्य करा रही हैं। खाद के गड्ढे़ मांगने पर लोग सार्वजनिक जमीन न होने की बात कह लौटा देते है। यह क्षेत्र सांसद डिपंल यादव के संसदीय क्षेत्र में भी आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed