{"_id":"6656218d518eb60ec60e1e4e","slug":"more-than-200-people-returned-empty-handed-from-arto-office-due-to-non-operation-of-sarathi-portal-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112671-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सारथी पोर्टल न चलने से एआरटीओ कार्यालय से बैरंग लौटे 200 से ज्यादा लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सारथी पोर्टल न चलने से एआरटीओ कार्यालय से बैरंग लौटे 200 से ज्यादा लोग
विज्ञापन
ककोर। एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को तय स्लॉट के तहत लाइसेंस, रिन्यूवल व वाहन फिटनेस का काम कराने पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। सारथी पोर्टल के काम न करने की वजह से काफी देर तक इंतजार किया। दोपहर तीन बजे के करीब पोर्टल फिर से चालू हो गया, लेकिन तब लोग वापस लौट चुके थे।
ककोर मुख्यालय स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में मंगलवार सुबह बहुतायत में लोग वाहन संबंधी काम कराने पहुंचे। लाइसेंस (हैवी, लर्निंग व सामान्य) बनवाने के तय स्लॉट के तहत 120 लोग, रिन्यूवल के लिए 50 लोग तो वहीं फिटनेस के लिए 60 लोग पहुंचे। इनका काम शुरू होता इससे पहले सारथी पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया।
ऐसे में एआरटीओ कार्यालय के बाबू से लेकर अधिकारी पोर्टल के दोबारा प्रभावी होने का लोगों को आश्वासन देने लगे। चार घंटे बाद भी पोर्टल के प्रभावी न हो पाने पर काफी संख्या में लोग वापस लौट गए। चटक धूप व गर्मी के बीच काम कराने पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। वहीं अधिकारी से लेकर कर्मचारी पोर्टल के न चलने पर हताश नजर आए। शाम तीन बजे के करीब पोर्टल फिर से चालू हो गया, लेकिन इस दौरान लोग वापस लौट चुके थे।
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के आरआई बलवंत सिंह ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से दोपहर बाद तक काम बंद रहे। लखनऊ स्तर से पोर्टल की खामियों को दूर किया गया है। शाम के समय दोबारा पोर्टल शुरू हो गया था।