{"_id":"6133b7038ebc3ebead0515be","slug":"more-sikka-found-puratatwa-team-doesnt-come-auraiya-news-knp6501912106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्के बरामदगी के लिए दी दबिश, नहीं पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्के बरामदगी के लिए दी दबिश, नहीं पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के बादशहापुर छौंक में खेत से प्राचीन सिक्के मिलने के बाद शनिवार को पुलिस बल तैनात रहा। पुरातत्व विभाग की टीम नहीं आई। पुलिस ने रात में किसान के बेटे की ससुराल में दबिश दी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को कई सिक्के और मिले हैं। वहीं पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे है।
बादशहापुर छौंक मेंरामबाबू के खेत में मिट्टी खुदाई के समय प्राचीन सिक्के बरामद हुए थे। चर्चा थी कि गांव के कुछ अन्य लोगों को भी सिक्के मिले हैं और रामबाबू के रिश्तेदार भी सिक्के लेकर गए हैं।
शुक्रवार रात सहायल थाने की पुलिस ने किसान के बेटे दीपू की ससुराल अघारा थाना दिबियापुर में दबिश देकर पूछताछ की। दबिश के दौरान कई लोगों से सिक्के मिले हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और कुछ को थाने बुलाया गया है। उपजिलाधिकारी बिधूना राशिद अली ने बताया कि पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। टीम के आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। गांव में पुलिस तैनात है।