{"_id":"6550dff89e2d00bb0a02ab28","slug":"moped-caught-fire-due-to-bike-collision-rider-narrowly-escaped-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5212-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक की भिड़ंत से मोपेड में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक की भिड़ंत से मोपेड में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में फफूंद रोड पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से आ रही मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि मोपेड में शार्ट सर्किट हो गया। इससे उसमें आग लग गई। मोपेड में आग लगते देख बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने पानी डालकर किसी तरह से आग बुझाई। बाद इसके मोपेड को ई-रिक्शा पर रखकर कोतवाली पहुंचाया।
रविवार सुबह पढ़ीन दरवाजा निवासी राकेश सविता अपनी मोपेड से फफूंद रोड से होते हुए कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नरोत्तमपुर गांव के सामने पहुंची ही थी। कि तभी दिबियापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अपाचे बाइक सवार ने सामने से मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोपेड सवार सड़क पर गिर गया। जिससे उसके चोट लग गई। किसी तरह से मोपेड सवार उठकर खड़ा हुआ ही था।
तभी शार्ट सर्किट होने से मोपेड में आग लग गई। इससे मोपेड सवार आग को बुझाने का प्रयास करता, पेट्रोल का पाइप जलते ही आग भड़क गई। इस बीच लोगों ने मोपेड पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। तभी लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद माेपेड की आग बुझाई। बाद इसके ई-रिक्शा में लादकर मोपेड को कोतवाली पहुंचाया। इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।