फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Monkeys and dogs injured 253 people in a week

Auraiya News: बंदर व कुत्तों ने एक हफ्ते में 253 को किया जख्मी

Sun, 24 Aug 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 24 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Monkeys and dogs injured 253 people in a week
बिधूना। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। घरों व रास्ते में लोग इनका शिकार हो रहे हैं। स्थिति यह है कि एक हफ्ते में 253 लोगों को कुत्ते व बंदर हमला कर जख्मी कर चुके हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र व कस्बे में सड़कों पर निकलना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा बंदरों और कुत्तों का निशाना बन रहे हैं। कस्बे में बाइक सवारों को कुत्ते पीछा कर दौड़ा रहे हैं। बस्तियों में कुत्ते घूम रहे हैं।
विज्ञापन


यही हाल बंदरों का है। बंदर घरों की छतों और गलियों में डेरा जमाए रहते हैं। घरों में घुसकर हमला कर देते हैं। एक सप्ताह में सीएचसी में 253 लोग कुत्तों और बंदरों के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं। इन्हें रैबीज की वैक्सीन लगानी पड़ी। स्थानीय निवासी राजू सेंगर, अवधेश मिश्रा व आदेश तिवारी का कहना है कि कस्बे और गांव की सड़कों पर दिन-रात झुंड में घूमते कुत्ते राहगीरों को दौड़ाकर काट लेते हैं।

कई बार स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को गंभीर चोटें भी आई हैं। यही हाल बंदरों का है, जो गलियों और छतों पर हमला बोलकर सामान छीन लेते हैं।
उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने बताया कि आवारा कुत्ते पकड़वाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed