फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Monkey showered notes from a tree, people ran to collect them

Auraiya News: बंदर ने पेड़ से बरसाए नोट, लोग बटोरने दौड़े

Wed, 27 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 27 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Monkey showered notes from a tree, people ran to collect them
फोटो 26 एयूआरपी 42 बिधूना तहसील में पेड़ पर चढ़े बंदर को भागते लोग। संवाद
बिधूना (औरैया)। तहसील में बंदरों का उत्पात लोगों ने लिए मुसीबत बन गया है। मंगलवार को यहां जमीन की रजिस्ट्री कराने आए एक ग्रामीण का 80 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन

जब लोगों ने बैग छुड़ाने की कोशिश की तो बंदर ने नोट फेंकना शुरू कर दिया। इससे कई लोग नोट बीनने में जुट गए। 52,600 रुपये ही बच पाए। गांव डोंडापुर निवासी रोहिताश चंद्र दोपहर एक बजे जमीन की रजिस्ट्री के लिए तहसील पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक की डिक्की के अंदर बैग में 80 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन

रोहिताश वकील के बस्ते पर कागजी कार्रवाई के लिए चले गए। इसी दौरान एक बंदर ने बाइक की डिक्की खोलकर रुपयों का बैग निकाल लिया। इसके बाद बैग से काफी नोट निकालकर मुंह व हाथ में दबा लिए और बैग लेकर पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में मौजूद लोगों ने बंदर को नोट लेकर भागते देखा तो बंदर का पीछा किया। इस पर बंदर ने कुछ नोट पेड़ों और छत पर फेंक दिए। वहां मौजूद कई लोगों ने इन नोटों को बीनना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचा रोहिताश यह नजारा देख परेशान हो गया। उसने लोगों की मदद से बंदर से 52, 600 रुपये छीन लिए, लेकिन शेष रुपये वहां मौजूद अन्य लोगों ने उठा लिए। इनमें कुछ नोट बंदर ने फाड़ दिए। यह घटना दिनभर तहसील व कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed