{"_id":"6733a329783841ca030c5ef4","slug":"mock-tests-started-in-schools-regarding-net-exam-auraiya-news-c-211-1-aur1006-118698-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नेट परीक्षा को लेकर स्कूलों में शुरू हुए मॉक टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नेट परीक्षा को लेकर स्कूलों में शुरू हुए मॉक टेस्ट
विज्ञापन
औरैया। जनपद में शासन स्तर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 25 से 30 नवंबर के बीच निपुण असेसमेंट टेस्ट परिषदीय स्कूलों में होने हैं। जिसे लेकर शिक्षकों को इस परीक्षा के संबंध में शासन के निर्देशों के तहत बच्चों का पठन-पाठन व तैयारी कराई जानी थी। अनदेखी के बीच पिछले दिनों बीएसए ने औरैया सदर से लेकर अछल्दा में कई स्कूलों की पड़ताल की। सख्ती के बीच स्कूलों में शिक्षकों ने ढर्रा बदलते हुए बच्चों को परीक्षा के संबंध में तैयार करना शुरू किया है। मॉक टेस्ट से इसकी शुरुआत की गई है।
बीएसए के निरीक्षण में पिछले दिनों कई स्कूलों में निपुण असेसमेंट टेस्ट को लेकर तैयारी नहीं मिली थी। न ही ओएमआर शीट के बारे में बच्चों को बताया गया था। इस संबंध में बच्चों की अनभिज्ञता को देखते हुए बीएसए संजीव कुमार ने कई प्रधानाध्यापकों को नोटिस भी जारी किए। सख्ती के आलम के बीच स्कूलों में ओएमआर शीट के जरिये नेट परीक्षा की बुनियादी तैयारी शुरू कराई गई है।
बीआरसी स्तर से वाट्सएप पर मुहैया कराई गई ओएमआर शीट का प्रिंट निकलवाते हुए शिक्षकों ने बच्चों को परीक्षा की बारीकी समझाना शुरू किया है। मंगलवार को अजीतमल क्षेत्र के ज्ञानपुर प्रताप सिंह, अमिलिया प्राथमिक विद्यालय से लेकर अछल्दा के सेऊपुर कंपोजिट व ग्वारी में बच्चे मॉक टेस्ट देते नजर आए। शिक्षक बच्चों को इसकी बारीकी भी बता रहे थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार-- --
‘नेट परीक्षा के संबंध में शासन से जारी हुए निर्देशों का पालन प्रत्येक स्थिति में बेहतर ढंग से संपन्न कराया जाएगा। किसी भी स्तर से लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों से लेकर बीईओ सभी की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। लगातार निरीक्षण भी इसी क्रम में किए जा रहे हैं।’
-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

बोले जिम्मेदार