फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mobile shop caught fire due to short circuit

Auraiya News: शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग

Thu, 29 Jun 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mobile shop caught fire due to short circuit
औरैया। कुदरकोट थाना क्षेत्र के वैवाहा में बुधवार देर रात को शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में आग लग गई। पड़ोसियों व दुकानदार ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे मोबाइल, कंप्यूटर समेत एक लाख का सामान जल गया।
विज्ञापन

वैवाहा निवासी सत्यम शाक्य की चौराहा पर मोबाइल की दुकान है। सत्यम ने बताया कि रोज की तरह वह बुधवार को अपनी दुकान शाम को बंद करके घर चला गया था। रात करीब एक बजे दुकान से धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने उसे फोन करके दुकान में आग लगने की जानकारी दी। आग लगने की सूचना मिलते ही वह भाग कर दुकान पर पहुंचा। जहां उसने दुकान में रखा सामान जलता देखा।
विज्ञापन

इस पर उसने पड़ोसियों की मदद से आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग बुझ पाती दुकान में रखा मोबाइल संबंधी सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित सत्यम ने बताया कि वह नए मोबाइल बेचने के साथ मोबाइल रिपेयरिंग का भी काम करता है। आग में नए व ग्राहकों के मोबाइल समेत एक लाख रुपये का सामान जल गया है। थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed