{"_id":"613509fe8ebc3e0b132f354f","slug":"missing-young-man-deadbody-found-hanged-auraiya-news-knp6503764148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। लापता युवक का शव रविवार सुबह खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाली क्षेत्र के रठगांव के लोग रविवार सुबह खेत जा रहे थे। ग्रामीणों ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर एक खेत में लगे नीम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे गांव के आकाश (19) पुत्र रामबाबू का शव लटकते देखा। उन्होंने पुलिस और मृतक के परिजनों को जानकारी दी। मृतक के पिता रामबाबू ने बताया कि शनिवार शाम लगभग छह बजे आकाश घर से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने आकाश की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बाइक सवार युवक पर संदेह
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को जब आकाश बकरियां चरा रहा था, तब उसकी मुलाकात सफेद बाइक सवार युवक से हुई थी। ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक से आकाश को बात करते देखा था। आशंका है कि बकरियां घर छोड़ने के बाद दोबारा वह इसी युवक से मिलने आया था। वह युवक कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है।