{"_id":"60b7c6048ebc3e9a235964cc","slug":"missing-young-man-deadbody-found-auraiya-news-knp63186708","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लपात युवक का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लपात युवक का शव नाले में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुरान गांव से दो दिनों से लापता युवक का शव बुधवार को बंबे में उतराता मिला। पुलिस काफी देर में युवक की शिनाख्त कर पाई। परिजनों के आने के बाद पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
बुधवार की सुबह लगभग 11.30 बजे गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काली माता मंदिर से सुरान जाने वाले मार्ग पर स्थित बंबे में युवक का शव बरामद किया। मृतक की जीभ निकली थी और गले में एक अंगोछा पड़ा हुआ था। जिससे उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है। कोतवाली के एसआई मूलेंद्र सिंह व सुरेंद्र कुमार ने आसपास क्षेत्र के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर सैंपल लिए गए। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने मृतक की शिनाख्त सालिगराम नट के रूप में की। जिस पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया।
घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के पुत्र शिवा ने उसकी पहचान अपने पिता सालिगराम (44) निवासी गांव सुरान के रूप में की। पुत्र ने बताया कि उसके पिता दो दिनों से घर से लापता थे। उसकी मां का डेढ़ साल पहले निधन हो गया था। उसकी तीन बहनें हैं, सभी की शादी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी की मौत के बाद वह इधर-उधर घूमता रहता था। नशे का भी लती था। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि युवक की मौत की वजह क्या है। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी। बताया कि फिलहाल अभी मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसी आधार से मामले में कार्रवाई की जाएगी।