फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   missing young girl found in mainpuri

हत्या की फर्जी निकली खबर, लापता युवती मैनपुरी से बरामद

Sun, 26 Sep 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
missing young girl found in mainpuri
बिधूना(औरौया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला टेड़ी से लापता युवती मैनपुरी जिले में मिली है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगला टेड़ी निवासी महिला ने कोतवाली बिधूना में गांव के विकास सिंह के खिलाफ घर में घुसकर तमंचे के बल पर युवती को ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर युवती की हत्या की खबर वायरल हो गई थी। इसकी जानकारी पर पुलिस सक्रिय हो गई। हालांकि परिजनों ने फोटो देखकर पुत्री का शव होने से इनकार किया था।

इधर पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए सुराग तलाशने शुरू कर दिए। रविवार को पुलिस ने लापता युवती को मैनपुरी में तलाश लिया। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैली खबर फर्जी थी। युवती को सोमवार सुबह न्यायालय में बयान के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed