फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Missing teen's body found hanging from a tree

Auraiya News: लापता किशोर का शव पेड़ से लटका मिला

Mon, 28 Apr 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 28 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Missing teen's body found hanging from a tree
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : रोते बिलखते परिजन।
अयाना। थाने के गांव अकबरपुर में शनिवार रात से लापता किशोर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान मृतक के पास से सुसाइड नोट व पास में सल्फास की शीशी पड़ी मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन जान देने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। अकबरपुर निवासी सैफ (17) शनिवार सुबह 10 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

रात में परिजनों को बंबे की पटरी पर उसकी साइकिल खड़ी मिली। पास में ही उसकी एक चप्पल पड़ी मिली। बंबे से कुछ दूर रविवार को उसके ही खेत में जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता उसका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी पर सैफ की मां सबीना, भाई समीर, अरबाज रोने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसके पैंट की जेब से साइकिल की चाभी भी मिली। पेड़ के पास में एक सल्फास की शीशी व एक चप्पल पड़ी मिली। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले में परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मेहनताना न मिला तो मौत को लगाया गले

अयाना के अकबरपुर में किशोर ने फंदा लगा लिया। मौके पर मिले सुसाइड नोट में उसने मेहनताना न मिलने का जिक्र किया है। उसने किस व्यक्ति के यहां भूसा ढोने का काम किया इसका कोई जिक्र नहीं है। हालांकि सुसाइड नोट में भूसा ढोने के एवज में 2500 रुपये मेहनताना बनने का जिक्र किया गया है।

फिलहाल परिजन इससे अनभिज्ञ हैं कि उसने किसके यहां काम किया। मामले में पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में 2500 रुपये भूसा ढुलाई का जिक्र मिला है। हालांकि परिजन किशोर के पिछले डेढ़ साल से बीमार होने का हवाला भी दे रहे हैं। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed