फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   missing man reached kotwali

नाटकीय ढंग से कोतवाली पहुंचा अपहृत चालक

Mon, 22 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
missing man reached kotwali
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र निवासी कंटेनर चालक सोमवार को नाटकीय तरीके से सदर कोतवाली पहुंच गया। उसके पिता व भाई ने रविवार को सदर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी कालीचरन ने बताया कि बिधूना निवासी चंदन यादव रविवार सुबह कंटेनर में बिंदकी रोड कानपुर से गेहूं लादकर आगरा जा रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे उसका कंटेनर औरैया जिले की सीमा पर स्थित ढाबे के पास खड़ा मिला। इस मामले में चंदन के पिता ने बताया कि उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन उसके पुत्र का फोन बंद था। इस पर पिता अशोक यादव व भाई आकाश ने कोतवाली पहुंचकर चंदन के लापता होने की तहरीर दी। नोएडा निवासी कंटेनर मालिक ने जीपीआरएस से कंटेनर का पता लगा लिया। साथ ही औरैया पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम लगभग छह बजे चंदन कोतवाली पहुंच गया। बताया कि कानपुर से आगरा के लिए जाते समय भोगनीपुर के पास बाइक सवार दो लोगों ने कंटेनर रुकवाया। थोड़ी ही देर बाद कार सवार कुछ लोग और आ गए। जहां उसे कुछ सुंघा दिया। इसके बाद उसे कुछ भी पता नहीं कि वह कहां रहा। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कहने पर मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed