{"_id":"64f2313034a99c7bd30cf7c4","slug":"middle-school-wrestling-competition-today-auraiya-news-c-211-1-aur1001-2453-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता आज
विज्ञापन
औरैया। सहार ब्लॉक के लहरापुर स्थित सच्चिदानंद जनसहयोगी इंटर कॉलेज में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। क्रीड़ा समिति ने शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव होशियार सिंह राजपूत ने बताया कि सितंबर में माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। इसका शुभारंभ शनिवार को सच्चिदानंद जनसहयोगी इंटर कॉलेज में कुश्ती प्रतियोगिता के साथ किया जाएगा। प्रतियोगिता तीन कैटेगरी में करवाई जाएगी। इसमें सब जूनियर बालक वर्ग में 14 वर्ष की आयु से कम के छात्र, जूनियर वर्ग में 17 वर्ष की आयु से कम व सीनियर वर्ग में 19 वर्ष की आयु से कम के छात्र प्रतिभाग करेंगे। बालिकाओं की सिर्फ सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतिभाग करने के लिए छात्रों को पिछले वर्ष की मार्कशीट की दो फोटो कॉपी, स्कूल के लेटरहेड पर टीम के खिलाड़ियों का नाम, पिता का नाम, पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि लिखवाकर लाना अनिवार्य है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को चार सितंबर को इटावा के हैवरा स्थित राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कार्यक्रम आयोजक प्रधानाचार्य देंवेंद्र राजावत की ओर कुश्ती कोर्ट बनवाने के साथ अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शनिवार सुबह नौ बजे से प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।