{"_id":"5e51712b8ebc3ef3a147f82b","slug":"messing-from-children-lifes-in-auraiya-auraiya-news-knp5463177127","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः जारी है बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः जारी है बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़
विज्ञापन
औरैया। जिले के संचालित स्कूलों में चल रहे वाहनों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप मानकों को पूरा करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा एक महीने पहले से नोटिस जारी की गई थी। अभी तक वाहनों को चेक कराने के लिए परिवहन विभाग के कार्यालय पर एक भी वाहन नहीं आए। जो आए भी वह चेक कराने के बाद वापस जाकर सभी उपकरण खोल कर रख दिए। जिसकी सूचना मिलने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी स्कूलों में जाकर वाहनों को चेक करना शुरू कर दिया है।
कन्नौज बस हादसे के बाद हरकत में आए परिवहन विभाग ने स्कूलों में चलने वाले वाहनों को मानक पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके चलते जिले में संचालित स्कूली वाहनों को चेक कराने के लिए एआरटीओ धनवीर यादव ने नोटिस जारी कर कार्यालय में आने के निर्देश दिए थे। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विद्यालय संचालकों द्वारा प्रतिक्रिया न देने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए टीम बनाकर जिले के सभी स्कूलों में जाकर वाहनों को चेक करने का अभियान चलाया है। जिसमें शनिवार को पांच स्कूलों को चेक किया गया। जिसमें एक भी वाहन मानक के अनुरूप नहीं मिले है।
पीटीओ रेहाना बानो ने बताया कि रैपिड पब्लिक स्कूल की 16 बस व संत विवेकानंद की पांच बसों को चेक करने के दौरान एक भी वाहन में मानक सही नहीं मिले हैं। जिसके लिए स्कूल संचालकों को तीन दिन का समय दिया गया है। विभाग के बाबू उत्सव त्रिपाठी ने बताया कि जेपी इंटरनेशनल स्कूल की एक, सेमफोर्ड स्कूल की छह व सुदिति ग्लोबल एकेडमी की 16 बसों को चेक किया गया है। जिसमें एक भी बस मानक को पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
जबकि सुदिति ग्लोबल एकेडमी स्कूल की बस ने कार्यालय आकर बस को चेक कराया था, तब स्पीड गवर्नर लगा था, लेकिन शनिवार को चेक करने के दौरान स्पीड गवर्नर को खोलकर अलग रखा पाया गया। जिसके लिए चेतावनी देते हुए नोटिस दिया गया है कि वाहनों में जल्द ही मानक पूरा कर लिया जाए।