{"_id":"693f01555c990255ce052be0","slug":"meritorious-students-honored-at-the-annual-function-auraiya-news-c-211-1-aur1008-136093-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Sun, 14 Dec 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-09-वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करती छात्रा। संवाद
औरैया। शहर के जालौन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों संग चित्रांश सभा का वार्षिक उत्सव व शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
इसमें नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के साथ मेधावियों व समाज के लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानचंद्र सक्सेना, संतोष निगम, अरविंद श्रीवास्तव व शिवकुमार श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। इसके बाद बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ज्ञानचंद्र सक्सेना व संरक्षक भीमसेन सक्सेना ने कहा कि जब हम सभी लोग संगठित रहेंगे तो हमें अपनी पहचान बताने की आवश्यकता नहीं होगी ।
विशिष्ट अतिथि संतोष निगम ने कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अरुण सक्सेना, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, निखिल सक्सेना, राजीव सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष सक्सेना आदि मौजूद रहे।