फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   meeting,kisaan,nidhi

खुली बैठक में खोजे जाएंगे किसान सम्मान निधि के पात्र-अपात्र

Wed, 18 May 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
meeting,kisaan,nidhi
औरैया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अपात्र लोग ले रहे हैं। ऐसे मामले लगातार जिला प्रशासन से लेकर शासन तक संज्ञान में आ रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए शासन ने निर्देश दिए हैं कि अब टीम गांव-गांव जाकर खुली बैठक करे।
विज्ञापन

इसमें जो व्यक्ति सम्मान निधि का लाभ ले जा रहा है, उनके नाम लिए जाएं। उनकी स्थिति की पहचान और पात्र-अपात्र का निर्णय हो सके।
किसानों को फसल बुवाई में राहत मिले, इसके लिए केंद्र सरकार साल में तीन बार किसान सम्मान निधि के रूप में दो-दो हजार रुपये दे रही है। योजना की शुरुआत में ही तमाम अपात्रों को लाभ मिल गया। विभागीय जांच में करीब 1600 किसान जिले भर से अपात्र चिह्नित किए जा चुके हैं। इधर अभी कुछ किसान ऐसे हैं, जो अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए शासन ने किसानों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अब कृषि विभाग गांव-गांव तक खुली बैठक आयोजित करेगा। इसके लिए कृषि विभाग ने 10 मई से ग्राम पंचायतों में सूची चस्पा करने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची चस्पा होने के बाद खुली बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जो अपात्र मिलेंगे उनके नाम सूची से काट दिए जाएंगे। 30 जून तक जिले की सभी 477 ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया जाएगा।

वर्जन...
शासन से निर्देश मिले हैं कि सभी लाभार्थियों का ऑडिट कराया जाए। ऑडिट का काम 30 जून तक पूरा करना है। सभी गांवों में टीम जाकर लाभार्थियों के नाम को सार्वजनिक करेंगी, जो अपात्र होंगे, उनके नाम काट दिए जाएंगे। -शैलेंद्र कुमार वर्मा, कृषि उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed