{"_id":"5eea5fd88ebc3e42af3d343e","slug":"meeting-auraiya-news-knp5660926133","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान उत्पादन संगठन कृषि विकास की कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान उत्पादन संगठन कृषि विकास की कुंजी
विज्ञापन
औरैैया। किसान उत्पादन संगठन (एफपीओ) कृषि विकास की कुंजी है। इससे प्रतिकूल मौसम, बाजार की अनिश्चितता व पूंजी जैसी समस्याओं को हल कर अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यह बात डीएम अभिषेक सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में फार्मर प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन की बैठक में कही।
बैठक में उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने जनपद में गठित किसान संगठन व नये कृषक समूहों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने जनपद में जैविक खेती, दुग्ध उत्पादन, फूड प्रोसेसिंग, मत्स्य पालन, देशी घी जैसे क्षेत्रों में एफपीओ की संभावनाओं के बारे में बताया। बैठक में सीडीओ ब्रज किशोर पाठक, उपायुक्त उद्योग संध्या यादव आदि मौजूद रहीं।