फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   meeting

बैठक में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारे पर दिया बल

Thu, 16 Jan 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
meeting
औरैया। सदर कोतवाली में बुधवार की शाम पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में भाईचारा कायम रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में एएसपी, भाजपा जिलाध्यक्ष व सदर ब्लॉक प्रमुख ने सभी से एकजुटता के साथ रहने की अपील की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी के दौरान बीते दिनों फौजी के साथ हुए विवाद के बाद शहर के बिगड़े हालातों पर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने आपस में मिलजुलकर रहने पर बल दिया। साथ ही एक-दूसरे के मन में आए किसी भी प्रकार के गिले-शिकवे को दूर करने की अपील की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बैर भाव न रखने की अपील की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि औरैया की इस हिंदू-मुस्लिम एकता से आसपास जिले के लोगों को सीख लेनी चाहिए। बैठक के दौरान मौजूद एएसपी कमलेश दीक्षित, एडीएम न्यायिक एमपी सिंह, एसडीएम सदर विजेता, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने मौजूद लोगों का आभार जताया साथ ही माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों पर लगातार अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर ब्रजेंद्र गुप्ता, राजकुमार सक्सेना, हाफिज सत्तार कुरैशी, शफीक ठेकेदार, स्वतंत्र अग्रवाल, शिवम विश्नोई, अखिलेश सक्सेना, अमर विश्नोई व दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed