{"_id":"5d979f218ebc3e93d47d72e7","slug":"meeting-auraiya-news-knp517774839","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास योजनाओं को निचले पायदान तक पहुंचाएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास योजनाओं को निचले पायदान तक पहुंचाएं: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के विकास कार्यक्रमों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बरतने पर कार्रवाई तय है।
डीएम अभिषेक सिंह को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमओ एके राय ने बताया कि सभी अस्पतालों में दवा उपलब्ध है। जहां भी डेंगू के मरीज मिलते हैं। वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर दवा का छिड़काव व लोगों को डेंगू से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
उन्होंने सीएमओ को पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल में एक सप्ताह के अंदर पेयजल, शौचालय, कलर कोड, जलभराव एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बीएसए एसपी सिंह को सभी विद्यालयों में गैस कनेक्शन अनिवार्य कराने के निर्देश दिए। विद्यालयों में फ्लैक्सी लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही उनमें शिक्षक का नाम, फोटो अनिवार्य रूप से चस्पा कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में एमडीएम चेकिंग में जो अधिकारी जाएंगे।
विज्ञापन
वे बैग बच्चों को दिए गए उसकी सैंपल भी चेक करके सभी बिंदुओं पर एक रिपोर्ट देंगे। डीएम ने समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, प्रोबेशन विभाग से वृद्धा , दिव्यांग, विधवा पेंशन के नए फार्म प्राप्त होते हैं। ऐसे सभी फार्म की जांच समय से कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत में जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं।
उसकी ऑनलाइन फीडिंग जल्द कराई जाए। मुख्यमंत्री जी समग्र ग्राम योजना को जल्द पूरा कराया जाए। डीएम ने पीडीओ को प्रधानमंत्री आवासों का जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ ब्रज किशोर पाठक उपस्थित रहे।