{"_id":"61f580daa0d3201bfa37507a","slug":"medical-stores-raided-pharmacists-not-found-auraiya-news-knp677819667","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, नहीं मिले फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, नहीं मिले फार्मासिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। औषधि निरीक्षक ने शनिवार को बिधूना में मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। कुछ दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। दवाओं का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बिधूना कस्बे में शनिवार दोपहर पहुंची औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद ने टीम के साथ भरथना रोड, फीडर रोड, लोहामंडी रोड स्थित आठ मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने सभी दुकानों पर फार्मासिस्ट की उपस्थिति देखी। साथी ही दवा बिक्री का ऑनलाइन रिकार्ड देखा। कुछ दुकानों पर संचालक ही फार्मासिस्ट निकले तो कुछ दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं थे।
उनके पंजीयन में बाहर के लोग दर्ज पाए गए। इसके साथ ही औषधि निरीक्षक ने समयावधि पूरी कर चुकी दवाओं को अलग रखने का रिकार्ड और अलग-अलग नाम से रखी जा रहीं दवाओं व स्टाक देखा। कई दुकानों पर दवाओं के ऊपर मिट्टी की परत जमा देख नाराजगी जाहिर की। कुछ दुकानों के फ्रिज बंद मिले तो कुछ दुकानों पर लाइट की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन
इधर, छापा पड़ने की खबर लगते ही कई दुकानदार शटर बंद कर भाग निकले। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिन दुकानों का निरीक्षण किया गया है, उनसे फार्मासिस्ट की उपस्थिति व रखरखाव को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तीन दिन में जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।