{"_id":"68c4581489fa517157008806","slug":"medical-college-will-soon-get-the-gift-of-four-modular-ots-auraiya-news-c-211-1-aur1019-131419-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मेडिकल कॉलेज को जल्द मिलेगी चार मॉड्यूलर ओटी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मेडिकल कॉलेज को जल्द मिलेगी चार मॉड्यूलर ओटी की सौगात
Fri, 12 Sep 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12एयूआरपी 26- 300 बैड की नई बिल्डिंग का दृश्य। संवाद
औरैया। जिलेवासियों को अब जटिल ऑपरेशन करवाने के लिए कानपुर का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें सर्जरी की सुविधा चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में मिलेगी। 300 बेड के नए भवन में चार मॉड्यूलर ओटी तैयार की जा रही है। इस मॉड्यूलर ओटी में अत्याधुनिक मशीनों से आपरेशन तो होगा ही। संक्रमण फैलने के खतरे से बचाया जा सकेगा। इस ओटी के द्वारा से अंदर की सारी व्यवस्थाएं हाईटेक होंगी।
चिचौली मेडिकल कॉलेज में अभी तक ऑर्थो, सर्जरी, प्रसव, आंख, कान, गले सहित अन्य रोगों के करीब 100 तरह के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। आधुनिक ओटी की कमी होने के चलते सर्जन होने के बावजूद भी ऑपरेशन करने के दौरान गंभीर केस में जोखिम रहता था। इसके चलते मजबूरन कुछ मरीजों को कानपुर रेफर करना पड़ रहा है। मरीजों की समस्या को लेकर कॉलेज के 300 बेड वाली नई बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चार मॉड्यूलर ओटी तैयार की जा रही हैं। इसके लिए अत्याधुनिक मशीनें भी मंगवाई जा चुकी हैं। इन ओटी के लिए फिलहाल ऑक्सीजन सप्लाई लाइन को जोड़ा जाना शेष हैं। हालांकि इन ओटी में मशीनों की शिफ्टिंग शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- --
सुरक्षित होंगे आपरेशन
इस मॉड्यूलर ओटी मेडिकल कॉलेज को उच्च कार्यशीलता वाला ऑपरेटिंग वातावरण मिलेगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में बैक्टीरिया की उत्पत्ति की संभावना कम रहेगी। उपकरणों के मानक, सुरक्षा मानक, सकारात्मक वायु दबाव, उचित रखरखाव रहेगा। स्वच्छ वातावरण, उचित वायु छत प्रणाली, आर्द्रता और परिवेश का तापमान उचित रहेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
आधुनिक सुविधाओं से लैस है मॉड्यूर ओटी
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी में ऑपरेशन करने के दौरान इमेजिंग और एक्सरे सुविधा रहेगी। सेंट्रल पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई दी जाएगी। इसके साथ ही आधुनिक एनेस्थीसिया मशीन, सर्जिकल लाइट, मॉनीटरिंग सिस्टम, फ्लोरोस्कोपी आदि की भी सुविधा रहेगी। ऑपरेशन को डॉक्टर टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर बाहर के विशेषज्ञ डॉक्टर से ऑनलाइन मदद भी ली जा सकेगी।