फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Maternity condition deteriorated after delivery, Saifai referred

प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, सैफई रेफर

Fri, 22 Apr 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Maternity condition deteriorated after delivery, Saifai referred
50 शैया से पत्नी को सैफई ले जाते भाजपा बूथ मंत्री अंकित। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। 50 शैया अस्पताल के महिला विंग में भाजपा के बूथ मंत्री की पत्नी की प्रसव के बाद हालत खराब हो गई। बूथ मंत्री ने महिला विंग के स्टॉफ पर गलत तरीके से टांके लगाने व रुपये वसूलने का आरोप लगाया। रक्तस्राव की समस्या व यूरिन न होने पर डॉक्टर ने गुरुवार दोपहर महिला को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली दरवाजा निवासी अंकित शुक्ला भाजपा में नगर के बूथ मंत्री है। बूथ मंत्री ने बताया कि पत्नी आकांक्षा को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा हो रही था। उसे 12 बजे 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल के महिला विंग में भर्ती कराया। आरोप है कि शाम को डॉक्टर के न होने पर स्टॉफ नर्स ने पत्नी का प्रसव कराया। शाम करीब सात बजे पत्नी ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रसव कराने के बाद स्टॉफ नर्स ने पत्नी को गलत तरीके से टांके लगा दिए, इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव को दी गई। सीएमएओ के कहने पर दोबारा टांके लगाए गए। इधर, गुरुवार दोपहर हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। बूथ मंत्री ने महिला विंग के स्टॉफ पर गलत टांके लगाने, बिना डॉक्टर के प्रसव कराने कर वसूली का आरोप लगाया। प्रभारी सीएमएस डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि महिला का प्रसव शाम को स्टॉफ नर्स ने कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, प्रशिक्षित स्टॉफ नर्स भी प्रसव करा सकती है। महिला को ब्लीडिंग व बीपी की समस्या थी, उसे स्टॉफ नर्स ने देखा। चलने फिरने में टांके शायद खुल गए थे। सुबह महिला डॉक्टर ने छूटे स्थान पर दोबारा टांके लगाए। रात को जच्चा-बच्चा दोनों सही थे। सुबह जच्चा को ब्लीडिंग व यूरिन नहीं होने की समस्या पर सैफई रेफर किया गया। रुपये मांगने की शिकायत नहीं है, अगर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है तो निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed