{"_id":"5706a3004f1c1b5b18c814eb","slug":"matarani-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूजेंगे माता रानी के जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूजेंगे माता रानी के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
मंा की चुनरी खरीदती महिला भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नवरात्र की तैयारी को लेकर बाजार पूरी तरह सजे हैं। शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन कलश पूजन के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी। उधर, देवी मंदिरों में रंग-रोगन के साथ ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई के अलावा देवी प्रतिमाओं का श्रृंगार करने की तैयारी को गुरुवार को अंतिम रुप दिया गया।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र को धार्मिक रीति-रिवाजों और उल्लास से मनाने के लिए भक्तों में उत्साह दिख रहा है। गुरुवार को मंदिरों में सुबह से रंगाई-पुताई का कार्य शुरू हो गया, जो देरशाम तक जारी रहा। वहीं शहर के काली माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, गमादेवी मंदिर, फूलमती मंदिर, मंगलाकाली दुर्गा मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। शुक्रवार को देवी भक्त मंदिरों के अलावा घरों में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। घरों में भी नवरात्र पर कलश आदि स्थापित करने की तैयारी चलती रही।
विज्ञापन