{"_id":"68e552822b82a560f9061157","slug":"married-women-are-eager-for-the-first-karva-chauth-and-are-busy-preparing-auraiya-news-c-211-1-aur1008-132690-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पहले करवाचौथ को लेकर सुहागिनें उत्सुक, तैयारियों में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पहले करवाचौथ को लेकर सुहागिनें उत्सुक, तैयारियों में जुटीं
Tue, 07 Oct 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो-07एयूआरपी 22- हर्षिता गुप्ता। संवाद
औरैया। करवा चौथ के लिए महिलाएं तैयारियां में जुटी हैं। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। करवाचौथ का व्रत 10 अक्तूबर को किया जाएगा, जिन सुहागिनों का पहला व्रत है। उनके व्रत के लिए सुहागिनों के साथ साथ परिजन भी उत्साहित हैं। शादी के बाद पहली बार करवाचौथ पर पूजन करने जा रही सुहागिनों में काफी उत्सुकता है। इस व्रत व पूजन की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। पोशाक से लेकर पूजन सामग्री के साथ सेहत का भी ख्याल रखने के लिए सुहागिनें अपनी जेठानी, नंद और सास से सलाह भी ले रही हैं। साथ ही साथ करवाचौथ को लेकर खरीदारी भी कर ली गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
करवाचौथ पर पहनूंगी शादी का जोड़ा
दिबियापुर कस्बा निवासी श्रेया पोरवाल ने बताया कि इस बार उनका पहला करवाचौथ है। ससुराल में कई दिन से तैयारी चल रही है। मायके से भी काफी सामान आया है। पति ने भी मेकअप, चूड़ी आदि के सामान की खरीदारी कराई है। करवाचौथ पर शादी का जोड़ा पहनकर चंद्रमा को अर्घ्य दूंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फिर से दुल्हन की तरह सजूंगी
रामगढ़ निवासी हर्षिता गुप्ता ने बताया कि पहले करवाचौथ होने की वजह से मायके से काफी सामान आया हैं लेकिन उन्हें फिर से दुल्हन की तरह सजना है। इसलिए लहंगा पहनूंगी। पति के साथ बाजार से काफी खरीदारी की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
व्रत को लेकर हूं उत्साहित
कुदरकोट निवासी शिवानी तिवारी ने बताया कि अब तक घर में मम्मी, चाची आदि को ही व्रत करते देखा था लेकिन इस बार उन्हें भी करवाचौथ का व्रत करना होगा। इसलिए वे उत्साहित हैं। कपड़ों के मैचिंग की चूड़ियां खरीदी हैं। दुल्हन की तरह सजना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पत्नी के साथ पति भी रखेंगे व्रत
कुदरकोट निवासी नंदनी दुबे ने बताया कि पहले व्रत को लेकर काफी उत्साहित हूं। उनके साथ पति भी करवाचौथ का व्रत रखेंगे। साथ में चंद्रमा को देखकर व्रत खोलेंगे। पूरी तैयारी कर ली गई है।