फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   married woman's body found hanging from the fan in auraiya

औरैयाः पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Mon, 24 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
married woman's body found hanging from the fan in auraiya
घटना की जांच-पड़ताल करती पुलिस - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के बेला रोड स्थित तिलक नगर मोहल्ले में रविवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ससुर और जेठ को हिरासत में ले लिया है। उधर, मृत महिला के चाचा रामकुमार निवासी नीलकंठ का पुरवा ने बिधूना कोतवाली में पति, सास, ससुर, दो जेठ और दो जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। तिलकनगर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी शिव सिंह का छोटा बेटा रजत यादव सैफई मेडिकल कालेज में पैरामेडिकल कोर्स की पढ़ाई कर रहा है। रजत यादव की शादी 12 दिसंबर 2018 को दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव नीलकंठ निवासी रश्मि उर्फ पूनम (25) के साथ हुई थी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह रश्मि का शव मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे में पंखे से लटकता मिला। ससुर शिव सिंह की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला। ससुराल वाले इसे आत्महत्या की घटना बता रहे हैं। वहीं, मौके पर पहुंचे रश्मि के भाई दिबियापुर थाना क्षेत्र के नीलकंठ का पुरवा निवासी शिवा ने दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने संदेह के आधार पर रश्मि के ससुर शिव सिंह व जेठ प्रदीप को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की और सबूत जुटाए। उधर, रश्मि के चाचा नीलकंठ का पुरवा निवासी रामकुमार ने बिधूना कोतवाली में पति, सास, ससुर, दो जेठ और दो जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे।

उन लोगों ने उनकी भतीजी की हत्या कर शव पंखे से लटका कर आत्महत्या का रूप दिया है। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर पति, सास, ससुर, दो जेठ और दो जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बिधूना इंस्पेक्टर रामसहाय सिंह ने बताया कि फिलहाल ससुर व जेठ को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed