{"_id":"ff1f55efe66e0e139da5b52b4c180763","slug":"mano-na-mano-rub-ke-yar-aa-gaye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानो न मानो रब के यार आ गए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानो न मानो रब के यार आ गए...
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत मोहम्मद शाह बाबा की मजार पर 32वां उर्स मनाया गया। मुरादें लेकर आए लोगों ने मजार पर बाबा की बंदगी कर माथा टेका और चादर चढ़ाई। बाबा मोहम्मद शाह की पाक मजार पर हिंदू और मुस्लिम लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
अछल्दा क्षेत्र के नगरिया रोड पर हजरत मोहम्मद शाह बाबा का उर्स पर मुस्लिम भाइयों की भीड़ उमड़ रही है। कहते है कि बाबा की मजार पर जिसने माथा टेका, उसकी मुराद अवश्य पूरी हुईं हैं। हिंदू और मुस्लिम संप्रदाय के लोग बाबा की मजार पर माथा टेकते हैं।
विज्ञापन
एकता की प्रतीक बाबा की मजार पर शुक्रवार सुबह से चादरपोशी के लिए जायरीनों की भीड़ उमड़ने लगी। सभी ने बाबा की मजार पर माथा टेका और अल्लाह के सौम की सलामती की दुआएं मांगी।
विज्ञापन
उर्स में आए बच्चा कव्वाल पार्टी के कलाकार ठाकुर एवेंद्र सिंह, टीवी सिंगर गुलाम रेडियो असलम ने अपने फनकार से शमां बनाए रखा। असलम निजामी ने- मानो या न माने रब के यार आ गए, कमली वाले हमारे सरकार आ गए..। कव्वाली प्रस्तुत कर उर्स में मोहब्बत का शमां बांध दिया।
उर्स में लगी पटाखों व मिठाइयों आदि की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगी। उर्स में लकी पोरवाल, अफरोज खां, मृदुल कौशल, सुलेमान खां, कलीम खान, सलीम खान, जमील खान, धरमवीर सेंगर, सलीम खान, फिरोज खान, सलीम सिद्दकी, अमरुद्दीन खान, हसमत, अरसद खां, अख्तर अली पतरोल, रईस अली, धरमवीर सिंह सेंगर, आबिद आदि मौजूद रहे।