{"_id":"5df927498ebc3e87ba644421","slug":"manmoaning-a-minor-after-showing-a-gun-video-becomes-viral-threat-auraiya-news-knp5328520165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से किया दुष्कर्म और अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से किया दुष्कर्म और अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी एक नाबालिग किशोरी को तमंचा दिखा युवक ने दुष्कर्म किया, उसका वीडियो भी बनाकर वायरल करने की धमकी दी। घर में रखे 75 हजार रुपये भी लूट ले गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह पिछले तीन साल से सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। नौ दिसंबर 2019 को उसकी मौसी ग्राम इकदिल जिला इटावा निवासी मौसा का निधन हो जाने पर गईं हुईं थी। वह घर पर अकेली ही थी। रात के समय वह घर में पढ़ते-पढ़ते सो गई। तभी गांव निवासी युवक अनुज कुमार पुत्र गोविंद सिंह उर्फ छोटे दूसरे की छत के रास्ते से उसके घर की छत पर पहुंचा। खिड़की से हाथ डालकर उसने छत पर लगे दरवाजे की कुंडी खोल ली और फिर वह घर में उतर आया और उसे घर में अकेला पाकर दबोच लिया और उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपी युवक ने शिकायत करने पर वीडियो सबको दिखाने की चेतावनी दी। उसे धमकी देते हुए घर में रखे 75 हजार रुपये भी लूट लिए। डर की वजह से उसने मौसी को दो दिन बाद उक्त घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।