Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Man who fell from train survives, handed over to family after treatment

Auraiya News: ट्रेन से गिरा युवक बचा, उपचार के बाद परिजन को सौंपा

Tue, 07 Oct 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 07 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Man who fell from train survives, handed over to family after treatment
बिधूना। अछल्दा रेलवे स्टेशन से धीमी गति से गुजर रही नॉन स्टॉप ट्रेन से उतरते समय एक युवक गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को आरपीएफ की टीम सीएचसी ले गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन घायल युवक अपने साथ ले गए। युवक दिल्ली से बलिया सुपरफास्ट ट्रेन में बैठा था।
विज्ञापन

जनपद इटावा थाना जसवंतनगर के गांव सलेमपुर निवासी ब्रजेंद्र यादव सोमवार रात दिल्ली से घर जाने के लिए बलिया सुपरफास्ट ट्रेन में बैठ गया। मंगलवार तड़के वह सोकर जागा तो ट्रेन अछल्दा रेलवे स्टेशन से धीमी गति से गुजर रही थी। इस दौरान युवक चलती ट्रेन से गलत दिशा में उतरने लगा, तभी वह गिरकर घायल हो गया। जानकारी पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। परिजन को घटना की जानकारी दी। सुबह इटावा के थाना रामपुरा के गांव हिम्मतपुर निवासी जीजा सत्यवीर अस्पताल पहुंचे। पूछताछ के बाद घायल को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed