फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   majdooroo ki samasya

गेल पाता प्लांट की अधिग्रहित की गई जमीन में सभी को रोजगार दिलाया जाएगा: सांसद

Sun, 01 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
majdooroo ki samasya
फफूंद (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पाता में स्थित हनुमान मंदिर पर शनिवार को संविधान दिवस सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एससीएसटी आयोग के चेयरमैन एवं सांसद रामशंकर कठेरिया रहे। सांसद ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुनते हुए उनका निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को संविधान दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम में क्षेत्र के गांव पाता पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इटावा लोकसभा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कार्यक्रम की शुरुआत संविधान रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके की। इसके बाद उन्होंने मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पाता गांव सहित आसपास के लोगों की गेल पाता प्लांट में जमीन अधिग्रहित की गई है उन सभी को रोजगार दिलाया जाएगा। अपने संबोधन में सांसद ने लोगों को संविधान की भी जानकारी दी। ग्रामीणों ने सांसद को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर शंभू दयाल, रमेश दिवाकर विधायक औरैया, महेश कुमार दोहरे प्रधान पाता, प्रेम कुमार गुप्ता, अनीता गौतम, जितेंद्र कुमार, राहुल दिवाकर, गोविंद मिश्रा मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed