फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Maiya 's chola hai Rangla ...

मइया का चोला है रंगला...

Fri, 23 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 23 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Maiya 's chola hai Rangla ...
शारदीय नवरात्र के समाप्त होते ही जिले में दुर्गा महोत्सव का आयोजन समाप्त हो रहे हैं। गुरुवार को नवमी के अवसर पर सत्तेश्वर में विराजी दुर्गा प्रतिमा की गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर अगली मर्तबा फिर दर पर विराजने की माता रानी से अपील की।
विज्ञापन


 
बैंडबाजे और डीजे की धुनों पर निकाली गई विसर्जन यात्रा सत्तेश्वर मोहल्ला से प्रारंभ होकर ब्लाक गेट, जेसीज चौराहा, मुसिंफ कोर्ट, पुरानी तहसील चौराहा से होती हुई नहर पर समाप्त हुई। विसर्जन यात्रा में शामिल युवा डीजे की धुन पर रंग, अबीर व गुलाल उड़ाते हुए जमकर थिरके।
विज्ञापन



वहीं महिलाओं ने माता रानी के जोरदार जयकारे लगाए। नहर पर विसर्जन से पहले देवी भक्तों ने विधि विधान से माता रानी की पूजा अर्चना की। इसके बाद दुर्गा प्रतिमा को भक्ति भाव से नहर में विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर अमित यादव, उपेंद्र शुक्ला, तन्नी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
एरवाकटरा प्रतिनिधि के अनुसार: कस्बे में नवरात्र के पावन पर्व पर दुुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें देवी भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हवन अनुष्ठान कार्यक्रम के बाद गुरुवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में देवी भक्तों ने हिस्सा लिया।



देवी गीत, लांगुरिया, भजन, कीर्तन, जयकारे आदि के बीच शहर में भ्रमण के बाद देवी प्रतिमा को नहर में विसर्जित कर दिया गया।


विसर्जन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर चंद्रशेखर गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, सर्वेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार, गंगा सिंह, अखिलेश यादव, सोवरन गुप्ता, सूर्यवंशी, मनोज कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed