फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mainputh is not being widened to save petrol pumps and shops

Auraiya News: पेट्रोलपंप और दुकानों को बचाने के लिए नहीं हो रहा मैनपूठ का चौड़ीकरण

Wed, 10 Sep 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 10 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mainputh is not being widened to save petrol pumps and shops
फोटो-10एयूआरपी 18- सिकुड़े मैनपूठ नाले में फंसा कूड़ा। फाइल फोटो
औरैया। दिबियापुर कस्बा में मैनपूठ नाला अतिक्रमण की चपेट में है। इससे यहां की जलनिकासी नहीं हो पा रही है। जलनिकासी के अभाव में कस्बा से सटे घेरा, कैंझरी व जमुहां गांव में 200 बीघा खेत डूबे हैं। ऐसे में वर्ष 2019 से इन खेतों में फसलें नहीं उग पा रही हैं। किसानों का आरोप है कि यहां की जलनिकासी के लिए जिम्मेदार मैनपूठ नाले की जद में मकान ही नहीं कई नामी गिरामी प्रतिष्ठान भी आ रहे हैं। जिन्हें बचाने के प्रयास में नाले का दारा जलनिकासी के अनुकूल पर्याप्त चौड़ा नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

घेरा निवासी नागेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुकेश पाल, अभय पाल, सर्वेश कुमार ने बताया कि तीन गांव के साथ-साथ दिबियापुर कस्बा का पानी मैनपूठ नाले के सहारे निकलता है। कागजों में मैनपूठ नाले की चौड़ाई आठ फीट तक है लेकिन कई लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर लिया है। नाले पर पटान के साथ ही इसे सीमित कर दिया है।
विज्ञापन

नाले की जद में घरों के साथ-साथ बड़े प्रतिष्ठान जैसे पेट्रोल पंप और कई बड़ी-बड़ी दुकानें भी आ रही हैं। सफेदपोशों का इस मामले में सीधा हस्तक्षेप है। आठ फीट का मैनपूठ नाला कई जगह पर महज दो और डेढ़ फीट का रह गया है। ऐसे में जलनिकासी अवरुद्ध है। साल 2019 से जलभराव का यह कोढ़ लगातार बना हुआ है। फिर भी इस मामले में कोई भी सरकारी अमला ध्यान नहीं दे रहा है।

फोटो-10एयूआरपी 18- सिकुड़े मैनपूठ नाले में फंसा कूड़ा। फाइल फोटो

फोटो-10एयूआरपी 18- सिकुड़े मैनपूठ नाले में फंसा कूड़ा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed