फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mail Express fare in passenger train

पैसेंजर ट्रेन में लगता मेल एक्सप्रेस का किराया, पूर्ववत साधारण किराया करने की मांग

Sun, 17 Apr 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mail Express fare in passenger train
डीआरएम मोहित चंद्रा को ज्ञापन देते चेयरमैन अरविंद पोरवाल। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। कोरोना काल के बाद ट्रेनों का संचालन स्पेशल के बजाय साधारण एवं पुराने नंबरों पर शुरू हो गया है। इसके बावजूद अभी फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कई ट्रेनों के लिए अनारक्षित टिकट नहीं मिलते। यात्रियों की अन्य कई समस्याओं के साथ फफूंद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दिबियापुर करने की मांग दिबियापुर चेयरमैन अरविंद पोरवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सांसद एवं डीआरएम को ज्ञापन देकर की।
विज्ञापन

चेयरमैन के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कई मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अनारक्षित टिकट मिलने शुरू हो गए हैं। अभी तक 12311 अप एवं 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस, 15483 अप एवं 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस, अप एवं डाउन अवध एक्सप्रेस, 14164 डाउन संगम एक्सप्रेस, 12179 अप लखनऊ आगरा इंटरसिटी सुपर फास्ट में अभी तक अनारक्षित टिकट नहीं मिल पाते। छोटे-छोटे रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली मेमू पैसेंजर कोरोना काल में लागू किए गए स्पेशल नंबरों पर ही संचालित हो रहीं हैं।
विज्ञापन

इसके कारण मेमू ट्रेनों का किराया मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की भांति ही लगता है। मेमू ट्रेनों में गरीब एवं जरूरतमंद यात्री ही यात्रा करते हैं। बंटी पोरवाल, सर्वेश भदौरिया, श्यामू चक आदि ने मांग की कि ऐसे में आम यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए मेमू ट्रेनों में पूर्व की तरह साधारण ट्रेन की भांति किराया लागू किया जाए। इस संबंध में डीआरएम मोहित चंद्रा का कहना है कि कोरोना के बाद अब ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। आश्वस्त किया कि जल्द ही इस पर भी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed