{"_id":"625c5a18e7f8ec74e81b72d7","slug":"mail-express-fare-in-passenger-train-auraiya-news-knp6917611172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन में लगता मेल एक्सप्रेस का किराया, पूर्ववत साधारण किराया करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन में लगता मेल एक्सप्रेस का किराया, पूर्ववत साधारण किराया करने की मांग
विज्ञापन
डीआरएम मोहित चंद्रा को ज्ञापन देते चेयरमैन अरविंद पोरवाल। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। कोरोना काल के बाद ट्रेनों का संचालन स्पेशल के बजाय साधारण एवं पुराने नंबरों पर शुरू हो गया है। इसके बावजूद अभी फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कई ट्रेनों के लिए अनारक्षित टिकट नहीं मिलते। यात्रियों की अन्य कई समस्याओं के साथ फफूंद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दिबियापुर करने की मांग दिबियापुर चेयरमैन अरविंद पोरवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सांसद एवं डीआरएम को ज्ञापन देकर की।
चेयरमैन के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कई मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अनारक्षित टिकट मिलने शुरू हो गए हैं। अभी तक 12311 अप एवं 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस, 15483 अप एवं 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस, अप एवं डाउन अवध एक्सप्रेस, 14164 डाउन संगम एक्सप्रेस, 12179 अप लखनऊ आगरा इंटरसिटी सुपर फास्ट में अभी तक अनारक्षित टिकट नहीं मिल पाते। छोटे-छोटे रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली मेमू पैसेंजर कोरोना काल में लागू किए गए स्पेशल नंबरों पर ही संचालित हो रहीं हैं।
इसके कारण मेमू ट्रेनों का किराया मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की भांति ही लगता है। मेमू ट्रेनों में गरीब एवं जरूरतमंद यात्री ही यात्रा करते हैं। बंटी पोरवाल, सर्वेश भदौरिया, श्यामू चक आदि ने मांग की कि ऐसे में आम यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए मेमू ट्रेनों में पूर्व की तरह साधारण ट्रेन की भांति किराया लागू किया जाए। इस संबंध में डीआरएम मोहित चंद्रा का कहना है कि कोरोना के बाद अब ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। आश्वस्त किया कि जल्द ही इस पर भी निर्णय लिया जाएगा।