फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mahilaaon ka kiya virodh

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mahilaaon ka kiya virodh
औरैया। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में महिलाओं ने शहर के मुख्य मार्ग पर जुलूस निकाला और दो घंटे तक सांकेतिक प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार से महंगाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी की सदस्याएं संगठन के कार्यालय पर दोपहर लगभग तीन बजे एकत्रित हुईं। वहां से मोहल्ले के मुख्य मार्गों पर हाथों में सब्जियां लेकर व नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। वापस कार्यालय परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष बबिता गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के कारण आम आदमी पहले से ही बेकारी, भुखमरी से परेशान था। अब महंगाई ने जीना मुश्किल कर दिया है। इन दिनों कारखाने बंद हैं। काम न मिलने से मजदूर परेशान है। बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सरकार को महंगाई और बेरोजगारी पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा की प्रभारी मीरा गुप्ता ने कहा कि महंगाई के कारण रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है, पेट्रोल-डीजल, दालें, आलू, प्याज, टमाटर, गोभी तथा दैनिक उपयोग की तमाम वस्तुओं के दामों में जारी बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की जरूरत है।

प्रदर्शन के दौरान सुनीता विश्नोई, ममता गुप्ता, रिंकी शुक्ला, सुनीता गहोई, मधु शर्मा, उमा गहोई, लक्ष्मी वर्मा, राशि गुप्ता, कुमकुम वर्मा, प्रतिभा सोनी, आशा विश्नोई, प्रतिमा सविता, सुनीता विश्नोई, आरती अग्रवाल, सुनीता गुप्ता समेत 50 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed