फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   mahila ne train ke samne koodker jaan di

गृह कलह से तंग महिला ने देर रात ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
mahila ne train ke samne koodker jaan di
अछल्दा (औरैया)। गृह कलह से तंग आकर महिला ने बंद पूर्वी केबिन सामने मंगलवार की रात ट्रेन के से कटकर जान दे दी। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने शव को पड़ा देख, जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कस्बा व आस-पास ग्रामीण क्षेत्र के लोग टहलने निकले थे। इन लोगों ने कस्बे के समीप बंद पूर्वी केबिन के पास खंभा नंबर 1116/25 के बीच दिल्ली से कानपुर जाने वाली डाउन लाइन पर महिला का शव देखा। जिसकी जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी पुलिस को दी। इधर घटना की जानकारी पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ मृतका की पहचान प्रीती (35) पत्नी प्रमोद यादव निवासी नहर बाजार अछल्दा के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही प्रीती के परिजन मौके पर पहुंचे। इधर घटना की जानकारी पर फफूंद से जीआरपी एसआई राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान प्रीती के परिवारीजनों ने जीआरपी पुलिस को बताया कि गृह कलह से तंग आकर प्रीती ने किसी ट्रेन के आगे आकर जान दी है। परिवारीजनों ने बताया कि प्रीती मंगलवार की रात लगभग 11 बजे घर से निकली थी। इधर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतका के तीन बच्चे हैं। प्रीती हरीगंज स्थित एक मकान में किराये पर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed