{"_id":"67c1fa3b03362579c70a720c","slug":"mahananda-train-cancelled-netaji-express-late-passengers-upset-auraiya-news-c-211-1-aur1002-122995-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महानंदा ट्रेन रद्द, नेता जी एक्सप्रेस लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महानंदा ट्रेन रद्द, नेता जी एक्सप्रेस लेट, यात्री परेशान
Fri, 28 Feb 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद स्टेशन पर रद्द हुई पैसेंजर ट्रेन चालू होने से यात्रियों को कुछ राहत मिली। वहीं महानंदा अप व डाउन रद्द रही। वहीं नेता जी एक्सप्रेस के घंटों लेट होने से यात्री परेशान रहे।
शुक्रवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर कुछ दिनों से रद्द चल रही पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को चालू होने से यात्रियों को कुछ राहत मिली। वहीं इटावा की ओर जाने वाली ट्रेन 15483 महानंदा एक्सप्रेस रद्द और 12311 नेता जी एक्सप्रेस दोपहर दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर पांच घंटे देरी से आईं।
साथ ही कानपुर जाने वाली ट्रेन 15484 महानंदा एक्सप्रेस रद्द सहित अन्य ट्रेनें भी लेट होने से यात्री परेशान रहे। फफूंद रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग ऑफिस में रेलवे के कर्मचारियों ने बताया कि अब महाकुंभ में महास्नान समाप्त हो गया है और लगभग यात्री वापस होने लगे हैं। जाने वालों की संख्या बहुत कम हो गई है।
विज्ञापन
पहले पैसेंजर ट्रेनें 28 फरवरी व एक दो पैसेंजर एक फरवरी तक रद्द की गईं थीं। लेकिन भीड़ कम होते ही पैसेंजर ट्रेन रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार से चालू कर दी हैं। और महानंदा को डायवर्ट कर दिया है संभवतः एक मार्च से सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। स्टेशन अधीक्षक अजय राय का कहना है कि अब प्रयागराज महाकुंभ समाप्त हो गया है। ट्रेनों का रूटीन सही होने लगा है।