फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mahananda Express was stopped for 20 minutes due to jam at the crossing

Auraiya News: क्रॉसिंग पर जाम से 20 मिनट रोकी गई महानंदा एक्सप्रेस

Mon, 01 Sep 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 01 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mahananda Express was stopped for 20 minutes due to jam at the crossing
फोटो-01एयूआरपी 23- क्रॉसिंग खुलने पर निकलने की जद्दोजहद करते वाहन सवार। संवाद
बिधूना। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम रेलवे फाटक देर से खुलने पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। वाहनों का काफिला निकलने पर काफी देर तक क्रॉसिंग को बंद भी नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

करीब पौन घंटे तक यह जद्दोजहद होती रही। इस बीच आई महानंदा एक्सप्रेस को क्रॉसिंग बंद न होने की वजह से 20 मिनट तक आउटर सिग्नल के पास रोका गया।
दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम करीब पांच बजे गेट बंद हुआ। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक गेट नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 5:30 बजे फाटक खोला गया। गेट खुलते ही वाहन चालकों में क्रॉसिंग पार करने की जद्दोजहद शुरू हो गई। भीड़ इस कदर रही कि क्रॉसिंग से पैदल निकलना भी मुश्किल रहा।
विज्ञापन

ऐसे में क्रॉसिंग पर वाहनों की आवाजाही कानपुर से इटावा की ओर जा रही 15483 महानंदा एक्सप्रेस को आउटर के होम सिग्नल पर 20 मिनट तक रोका गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ कांस्टेबल लवेंद्र कुमार व राजकुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद फाटक को बंद कराया। जिसके बाद महानंदा एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed