{"_id":"3e111443f9406948a7ede48496fd9689","slug":"mahamai-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामाई की निकली सवारी,.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामाई की निकली सवारी,.....
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा अछल्दा के नहर बाजार स्थित महामाई मंदिर में भक्तों ने भव्य झांकियां के साथ शोभा यात्रा निकाली। बैंडबाजे की भक्तिमयी धुन पर भक्तगण जमकर थिरके। जगह-जगह भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। देवी माता के भक्तों ने राहगीरों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
कस्बे के महामाई माता मंदिर परिसर से शंकर-पार्वती, मां काली, भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के सराय बाजार, स्टेशन रोड, नहर बाजार में भक्तों को फल व हलवा का वितरण किया गया। बैंडबाजे की धुन पर निकाली यात्रा पर अबीर व गुलाल की वर्षा की गई।
विज्ञापन
सहयोग करने वालों में टोनू बाबा, राहुल सिंह गौर, रजनीश प्रताप सिंह , कुंवर सिंह स्वर्णकार , राजेश यादव , कौशलेंद्र वर्मा, रजनीश प्रताप सिंह, राजीव यादव, कुलदीप गुप्ता, वैभव ठाकुर, महेंद्र कुमार यादव बाबूजी, दीपू, मनोज वर्मा, रवि गुप्ता, जगदीश तिवारी, राकेश सर्राफ, लल्लन राठौर, मोनू दुबे, हिमांशु, रिंकू, विकास, भगवती शरण शाक्य, आदि लोग है।
विज्ञापन