फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mahabali thundered on the encroachers in the city, there was a stir

Auraiya News: शहर में अतिक्रमणकारियों पर गरजा महाबली, मचा हड़कंप

Wed, 22 Mar 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mahabali thundered on the encroachers in the city, there was a stir
दबाव बनाने वालों को तहसीलदार ने लगाई लताड़, कहा सरकारी काम में बाधा डाल रहे हो भेज देंगे जेल फोटो21एयूआरपी 15- अतिक्रमण पर गरजता महाबली। संवाद फोटो21एयूआरपी 16- दबाव बना रहे अतिक्रमणकारी को चेतावनी देते सदर तहसीलदार रणधीर सिंह। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर में सत्ती तालाब से लेकर जेसीज चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण पर मंगलवार को महाबली गरजा। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने मेें जुट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने दबाव बनाने का प्रयास भी किया, जिस पर मौजूद तहसीलदार ने सरकारी काम में बाधा डालने पर जेल भेजने की धमकी दी। इससे उनके भी हौंसले पस्त हो गए।
विज्ञापन


शहर की प्रमुख इटावा रोड पर सत्ती तालाब से लेकर जेसीज चौराहे के दोनों तरफ अतिक्रमण होने से आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता था। यहां तक की कई बार अधिकारियों की गाडिय़ां भी जाम में फंस चुकी हैं। मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामआसरे कमल, जेई पीपी सिंह, टैक्स अधिकारी शैली गुप्ता, आरआई विवेक पांडेय पुलिस टीम, पालिका सफाई कर्मचारियों व बुलडोजर लेकर सत्ती तालाब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाने के निर्देश दिए। बुलडोजर चलाए जाने का निर्देश मिलते देख मौजूद अतिक्रमणकारी खुद ही अपने-अपने अतिक्रमण हटाने में जुट गए। इसी बीच तहसीलदार सदर रणधीर सिंह के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों ने बुलडोजर से टट्टर व बल्लियों से बनाई गईं दुकानों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकिया मोहल्ले के बाहर सड़क किनारे अवैध रूप से टट्टर लगाकर मुर्गा, बकरा आदि की मांस की दुकानों को भी हटवाया। इस बीच तकिया मोहल्ले के पास कई लोगों ने अतिक्रमण न हटाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। इस पर तहसीलदार रणधीर सिंह ने उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। इस पर अतिक्रमणकारियों के हौंसले पस्त हो गए। अभियान के बाद दूर-दूर तक अतिक्रमण मुक्त सड़क दिखाई दी। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed