फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   madarsa education council exam in auraiya

औरैयाः 555 परीक्षार्थी देंगे मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा

Sat, 22 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
madarsa education council exam in auraiya
औरैया। मदरसा शिक्षा परिषद की 25 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए दो-दो सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट बनाने के साथ एक सचल दल का गठन किया गया है। दोनों केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में 555 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जो प्रत्येक पेपर में मौजूद रहकर परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही दो जोनल मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। एक सचल दल गठित किया गया है। परीक्षा के दौरान सूचना, शिकायत आदि दर्ज करने के लिए विकास स्थित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में कंट्रोल रूम खोला गया है। पिछले वर्ष जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन छात्र संख्या घटने के कारण परीक्षा केंद्र कम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परीक्षा ब्लॉक एरवाकटरा स्थित हारुन रसीद व ब्लॉक अजीतमल के ग्राम बहादुरपुर ऊंचा स्थित एनएसडी विद्यालय में होगी। दोनों विद्यालय में कुल 555 परीक्षा परीक्षा देंगे। प्रभारी अल्पसंख्यक अधिकारी श्रीभगवान ने कहा कि परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed