फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Machine malfunctioned, power supply disrupted for 10 hours

Auraiya News: मशीन खराब, 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Sun, 05 Oct 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Machine malfunctioned, power supply disrupted for 10 hours
फोटो- 05 एयूआरपी 06 अछल्दा फीडर में आई खामी को ठीक करते कर्मचारी। स्रोत: कर्मी
बिधूना। अछल्दा के नेविलगंज तेजपुर अड्डा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर रविवार सुबह अछल्दा फीडर की मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे सुबह छह बजे आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी पाकर विभाग के कर्मचारी खामी को दुरुस्त करने में जुटे। कड़ी मशक्कत कर करीब दस घंटे बाद बाधित आपूर्ति बहाल हो सकी। ऐसे में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

फीडर की मशीन में खराबी आने से उपकेंद्र से जुड़े मोहम्मदाबाद, गनौली, गुवारी, रुरुगंज, अछल्दा नगर व रेलवे फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। इससे सैकड़ों गांवों में बिजली गुल रही। विद्युत कर्मचारी खराबी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की। मशक्कत के बाद दोपहर करीब तीन बजे मशीन की तकनीकी खराबी को ठीक किया जा सका। लंबे समय तक बिजली बंद रहने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई बंद करनी पड़ी थी। खराबी ठीक कर दोपहर बाद 3 बजे नियमित आपूर्ति शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed