फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lurning cum out exam in auraiya

औरैयाः अजीतमल के 153 प्राथमिक व 64 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लर्निंग आउटकम परीक्षा हुई

Wed, 19 Feb 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
lurning cum out exam in auraiya
प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रतापपुर में परीक्षा देते बच्चे - फोटो : AURAIYA
औरैया। ब्लॉक खंड के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लर्निंग आउटकम आधारित स्कूल ग्रेडिंग परीक्षा की गई। इस परीक्षा में पहली बार कक्षा तीन व चार के छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया। परिषदीय विद्यालयों में दूसरी बार ग्रेडिंग लर्निंग आउटकम परीक्षा का आयोजन बुधवार को किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अजीतमल ब्लॉक के 153 प्राथमिक व 64 उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं ने पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा दी। इस बार इस परीक्षा में कक्षा तीन व चार के छात्रों को पहली बार शामिल किया गया। इससे पूर्व आयोजित लर्निंग आउटकम परीक्षा में केवल कक्षा 5, 6, 7, व 8 के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया था। इस परीक्षा में इस बार हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विषय के बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ अति लघु उत्तरीय प्रश्न छात्रों से पूछे गए।
विज्ञापन

दरअसल विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। उनमें से एक है लर्निंग आउटकम। इसमें छात्रों की तर्क, चिंतन, और कल्पना क्षमता को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास कितने कारगर हुए, इस सबका आकलन करने के लिए परीक्षा का आयोजन विभाग द्वारा कराया गया। खंड शिक्षाधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि लर्निंग आउटकम परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। प्रत्येक विद्यालय पर एक पर्यवेक्षक तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि तीन महीने बाद पुन: परीक्षा कराई गई है। अब बच्चों के क्षमता एवं विकास का आंकलन किया जाएगा। उसी हिसाब से बच्चों पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी से भयभीत छात्रा ने छोड़ी परीक्षा
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी परिषदीय विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा ने छेड़खानी से डरकर लर्निंग आउटकम की परीक्षा छोड़ दी। कोतवाली पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी कक्षा सात की छात्रा को मोहल्ले के ही परिषदीय विद्यालय में आते-जाते समय पड़ोसी किशोर छेड़खानी करता है।
आरोप है कि 15 फरवरी को आरोपी ने विद्यालय जाते समय छात्रा को पीछे से पकड़ कर खींचने का प्रयास किया था। छात्रा के विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला था। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। इस घटना से डरकर छात्रा ने अपनी लर्निंग आउटकम परीक्षा छोड़ दी है। किशोर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर छात्रा की मां ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed