फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lu 's slap , silence on the streets

लू का तमाचा, सड़कों पर सन्नाटा

Thu, 07 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 07 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lu 's slap , silence on the streets

भीषण गर्मी ने लोगाें का जीना दूभर कर दिया है। बढ़े तापमान का ही कहर था कि बुधवार सुबह 10 बजते ही चिलचिलाती धूप लोगों को घराें में दुबकने को मजबूर कर देती है। वहीं स्कूली बच्चों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भीषण गर्मी के चलते पारा 43.6 के पार पहुंच गया।

विज्ञापन



 
एक पखवारे से लगातार सूर्य देवता अपना विकराल रूप दिखा रहे हैं, लेकिन बुधवार को 43.6 डिग्री पर पहुंचे पारे ने सभी को बेचैन कर दिया। भीषण गर्मी में आग में घी का काम किया। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल होते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन




दोपहर डेढ़ बजे सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग की आते-जाते नजर आए। सड़कों पर जो लोग अपने घराें से बाहर निकले भी तो वह छतरी का सहारा लेते हैं या फिर अंगौछे से अपने को बचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
गर्मी से बचने को लोग पेड़ की छाया लेने के लिए इधर-उधर भटकते रहते है। जहां गर्मी से आमजन मानस त्रस्त होने लगा है। वहीं पशु-पक्षी भी बेहाल दिखाई दे रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।




सुबह दस बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मई के शुरुआती दौर में इस कदर पड़ रही गर्मी स्कूली बच्चों के लिए आफत साबित हो रही है।  बुधवार का जिले का अधिकतम तापमान 43.6 तो न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed